फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths were challaned for creating ruckus during the birthday celebration

Bijnor News: जन्मदिन पाटी के जश्न में हुड़दंग पर दो युवकों का शांतिभंग में चालान

Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 22 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two youths were challaned for creating ruckus during the birthday celebration
बिजनौर। एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्र हु़ए युवाओं ने हुड़दंग मचाया तो पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि बाकी मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस ने मौके से जब्त की गई एक कार और छह बाइकों को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस को ईदगाह रोड स्थित खेड़की चौराहे पर कार और बाइक सवार युवकों के खड़े होकर हुड़दंग मचाने की खबर मिली। मौके पर पुलिस पहुंची तो दस से अधिक युवक अपनी कार और बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने उनकी एक कार और छह बाइकों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही झालू के रहने वाले अतुल चौधरी और गढ़वाला निवासी उज्ज्वल को पकड़ लिया। जिनका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया है। बताया गया कि शुक्रवार को अतुल का जन्मदिन था, जिसकी पार्टी करने के लिए उसके दोस्त एकत्र हुए थे। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। दो युवकों को पकड़कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed