फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths killed, four injured in road accidents

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल

Fri, 22 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths killed, four injured in road accidents
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, चार घायल
विज्ञापन

स्योहारा/जलालाबाद/नजीबाबाद । स्योहारा और जलालाबाद क्षेत्र में हुए दो हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों हादसों में किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। स्योहारा के मुबारकपुर गढ़ी में हुए हादसे में तो एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। पुलिस के अनुसार बाइक भी रफ्तार में थी।
बृहस्पतिवार रात करीब बारह बजे नूरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक गांव मुबारकपुर गढ़ी के मोड़ पर गन्ने से भरी भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुग्गी सड़क के किनारे कच्चे नाले में पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को बुग्गी के नीचे से निकाला गया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान अमर सिंह (22) पुत्र धीर सिंह निवासी गांव कडुला शाहकोट थाना शेरकोट, शिवराज (21) पुत्र रामअवतार, उमेश (20) पुत्र तुलाराम निवासी गांव माहूपुरा थाना अफजलगढ़ के रूप में हुई। जबकि 21 वर्षीय एक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने शिवराज व अज्ञात युवक की हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर मुरादाबाद ले जाते हुए घायल शिवराज की रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि यातायात नियमों का पालन न करने के कारण भीषण हादसा हुआ है। एक बाइक पर चार युवक सवार थे, बाइक की रफ्तार तेज थी और किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा जलालाबाद क्षेत्र में हाईवे पर हुआ। नजीबाबाद तहसील के गांव भदौला निवासी अंकित (25) और नितिन (23) बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी करने के लिए गए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बिजनौर की ओर से नजीबाबाद आ रहे थे, जलालाबाद पहुंचने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बाइक पर पीछे बैठे अंकित की सड़क पर गिरने से मौत हो गई, जबकि बाइक चालक नितिन बाइक के साथ खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा एक वाहन से ओवरटेक करते समय हुआ। पुलिस ने घायल को नजीबाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हेलमेट पहना होता तो बच जाती युवक जान
नजीबाबाद। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवकों ने हादसे के दौरान हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने बताया कि बाइक के पीछे बैठे युवक अंकित के सिर्फ सिर पर चोट का निशान है, जिससे उसकी मौत हो गई। हेलमेट पहना होता तो युवक की जान बच जाती। बाइक चालक युवक के भी सिर में कई चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed