फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two youths from Kiratpur died due to electric current in Faridabad

Bijnor News: फरीदाबाद में करंट से किरतपुर के दो युवकों की मौत

Sat, 06 Apr 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 Apr 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Kiratpur died due to electric current in Faridabad
फरीदाबाद में करंट से मरने वाले किरतपुर क्षेत्र के शादान व गौहर का फाइल फोटो।
किरतपुर (बिजनौर)। गांव जीवन सराय निवासी दो युवकों की फरीदाबाद में काम करते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जीवन सराय निवासी शादान (20) व गौहर (20) गांव निवासी ठेकेदार हाशिम के पास फरीदाबाद हरियाणा में एल्युमिनियम सेक्शन का काम करते थे। शुक्रवार को वे दोनों साइट पर काम कर रहे थे। साइट पर जहां वह काम कर रहे थे वहां से हाई वोल्टेज की लाइन के विद्युत तार गुजर रहे थे। वे दोनों काम करते समय अचानक विद्युत लाइन की चपेट में आ गए जिससे उन्हें जोर का करंट लगा और वे झुलस गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर घर पर पहुंची तो गांव में मातम छा गया। दोनों के परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed