फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   two youths died of fever

बुखार से दो युवकों की मौत

Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
two youths died of fever
हल्दौर/नहटौर (बिजनौर)। क्षेत्र में बुखार से दो युवकों की मौत हो गई। हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी एक युवक की उपचार के दौरान बुखार से मंगलवार को मौत हो गई थी, जबकि नहटौर के मोहल्ला अफगानान निवासी युवक की बुधवार की रात बुखार से मौत हुई है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

हल्दौर क्षेत्र के गांव नांगलजट निवासी विकुल चौधरी (21) पुत्र ताहर सिंह करीब एक सप्ताह से बुखार की चपेट में था। ग्रामीणों के अनुसार परिजनों ने युवक को हल्दौर व आसपास क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जब उसकी हालत और बिगड़ती देख परिजन उसे मेरठ ले गए, जहां विकुल को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं गांव में विमला देवी, बिट्टू चौधरी, मंजू शर्मा, छोटी आदि समेत 20 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से टीम भेजकर उपचार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नहटौर निवासी एक युवक की भी बुखार से मौत हो गई। मोहल्ला अफगानान निवासी मयंक अग्रवाल (22) नोएडा में नौकरी करता था। दो दिन से वह बुखार की चपेट में था। उसकी प्लेटलेट्स कम हो गई थी। जिसके बाद परिजन उसको इलाज के लिए नोएडा से घर ला रहे थे। घर आते समय झालू के पास युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे नहटौर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...
नहटौर का युवक नोएडा में बुखार से ग्रसित था, घर लाते समय उसकी मौत हो गई है। वहीं नांगलजट में बुखार से हुई युवक की मौत की जानकारी की जा रही है। दोनों जगह स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच कराई जाएगी।
-डॉ. देवीदास, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed