फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two young men died in accident

दुर्घटना में दो युवकों की जान गई

Fri, 22 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two young men died in accident
दुर्घटना में हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
स्योहारा में  शादी समारोह से बुधवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की पुल के नीचे गिरकर मौत हो गई। दोनों के शव रातभर पुल के नीचे पड़े रहे। हादसे का परिजनों को सुबह पता चला। दोनों की  मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

स्योहारा थाना क्षेत्र में ग्राम शाहपुरी हर्रा निवासी 30 वर्षीय मुनेश पुत्र चंद्रपाल अपने मित्र अंकित कुमार पुत्र तेजपाल के साथ बाइक से बुधवार की सुबह अपनी ससुराल धामपुर क्षेत्र के गांव मिलक भज्जावाला गया था। दोनों वहां शादी समारोह में हिस्सा लेकर बुधवार की रात करीब दस बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक गांव लांबाहेड़ा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। दोनों रात भर पुल के नीचे पड़े रहे। बृहस्पतिवार की सुबह नदी के पास से गुजरे कुछ लोगों ने दोनों के शव बाइक समेत पुल के नीचे पड़े देखे। इन लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। मृतकों के पास से मिले  कागजातों से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। पुल से टकराने से उनकी बाइक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। 
विज्ञापन


कई जिंदगी लील चुका है टूटी रैलिंग का पुल 
नूरपुर मार्ग पर अंग्रेजो के जमाने से बना हुआ पुल अब तक कई लोगों की जिंदगी लील चुका हैं। स्योहारा से दिल्ली जाने के लिए नूरपुर रोड का इस्तेमाल किया जाता है। नूरपुर रोड पर बने इकड़े की पुल की चौड़ाई बामुश्किल तीन मीटर होगी। जिसकी एक तरफ की रेलिंग भी टूटी हुई है। कम चौड़ाई होने की वजह से एक समय में एक ही चार पहिया वाहन गुजर सकता है। यदि पुल के दोनों ओर से चार पहिया वाहन आ जाए तो एक छोर पर एक वाहन को रूकना पड़ता है।  दूसरे वाहन के पुल पार  करने पर ही रूका हुआ वाहन निकलता है।पुल की रैलिंग टूटने के साथ पुल पर प्रकाश की व्यवस्था भी नहीं है। कभी कभी पुल की मरम्मत  करा दी जाती है । रैलिंग ठीक कराने पर कोई ध्यान नही देता। रात के अंधेरे में पुल से गुजरना खतरे से खाली नही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल
मंडावली में हल्द्वानी निवासी प्रकाशचंद और उनका परिवार विवाह समारोह में देहरादून गया था। बृहस्पतिवार दोपहर कार से परिवार देहरादून से हल्द्वानी लौट रहा था। मंडावली-नजीबाबाद के बीच नेशनल हाईवे पर ग्राम राहतपुरखुर्द के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर एक भैंसें से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार चला रहे प्रकाशचंद (35), उनकी पत्नी कंचन (32), पुत्री फाल्गुनी (8) तथा जयदीप तिवारी घायल हो गए। सूचना मिलने पर मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं  नगीना में रामपुर के गांव हल्दुवा निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी कमला देवी व भाई हरवेंद्र के साथ देहरादून से कार से रामपुर जा रहे थे। नगीना-बुंदकी मार्ग पर स्थित पुलिया के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार सवार तीनों घायल हो गए। उनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार होते समय गिरा
धामपुर में रोडवेज बस में सवार होते वक्त गिरने से यात्री घायल हो गया। गांव जैतरा निवासी सोनू ने बताया कि वह आरएसएम तिराहे से रोडवेज बस से काशीपुर के लिए चढ़ रहा था। बस में चढ़ते वक्त उसका पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से उसका एक पैर बस के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। लोगों ने उसे वहां से उठाकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देख बिजनौर के लिए रेफर किया है। इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed