{"_id":"5fa2f1f18ebc3edc2069ee44","slug":"two-tigers-eating-the-body-of-an-elephant-baby-for-five-days-dhampur-news-mrt5095342188","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से हाथी के बच्चे का शव खा रहे दो बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से हाथी के बच्चे का शव खा रहे दो बाघ
विज्ञापन
05ड्ड कालागढ़ रेंज के कुआं सोत में बाघ के हमले में मरा हाथी का बच्चा।
- फोटो : DHAMPUR
पांच दिन से हाथी के बच्चे का शव खा रहे दो बाघ
कालागढ़। कालागढ़ रेंज के वन में दो बाघ एक हाथी के बच्चे का शव खा रहे हैं। वन्यजीव संघर्ष को लेकर वन विभाग ने मौके पर सशस्त्र गश्ती दल तैनात कर दिए हैं।
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के कुआं सोत में पांच दिन से हाथी के एक बच्चे का शव दो बाघ खा रहे हैं। वन में बाघ ने 31 अक्तूबर को हाथी के एक बच्चे को हमला कर मार दिया था। इस मामले को लेकर हाथी भी हिंसक हो उठे। हाथी व बाघ के आपसी संघर्ष को लेकर वन विभाग ने बाघों की निगरानी शुरू कर दी। घटनास्थल सुदूर जंगल में होने की वजह से वन विभाग ने मौके पर कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं।
कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन सिंह खाती ने बताया कि घटनास्थल वन्यजीवों का कोर क्षेत्र है। यहां हिंसक जीव मौजूद हैं। ऐसे में बाघ ने जब से हाथी के बच्चे को मारा है तब से दोनों जीवों के बीच संघर्ष न हो जाए इसलिए बाघों की निगरानी की जा रही है। घटनास्थल पर दो बाघ नजर आए हैं। कैमरा ट्रैप कर देखे जा रहे हैं। इन जीवों का संघर्ष जान लेवा हो जाता है। जिससे निपटना एक बड़ी समस्या होती है। हाथी गुस्से में देखे गए थे।