{"_id":"6657a6960eacf2d3a50fab84","slug":"two-thousand-policemen-will-form-a-security-cordon-for-counting-of-votes-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-124455-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मतगणना के लिए दो हजार पुलिसकर्मी बनाएंगे सुरक्षा घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मतगणना के लिए दो हजार पुलिसकर्मी बनाएंगे सुरक्षा घेरा
विज्ञापन
-वेयर हाऊस के दस हॉल में होगी मतगणना, प्रत्येक हॉल में लगेंगी 15 मेज
-करीब सात सौ कर्मचारी कराएंगे मतगणना, दिया जा चुका पहले चरण का प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में मतगणना कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का सुरक्षा घेरा रहेगा जबकि सात सौ कर्मचारी मतगणना कराएंगे। मतगणना के लिए दस हॉल निर्धारित किए गए हैं। इनमें आठ में ईवीएम और दो हॉल में पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।
जिले में पहले चरण में बिजनौर लोकसभा और नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। मतदान के बाद ईवीएम सेंट्रल वेयर हाउस में रखी गई हैं। जबकि पोस्टल बैलेट को कोषागार में रखा गया था। अब 4 जून को मतगणना होनी है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिले में मतगणना के लिए मतगणना कार्मिकों को 27 मई को पहला प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
मतगणना में करीब 700 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। मतगणना के दौरान हर विधानसभा में 15 मेज लगेंगी और हर मेज पर 4 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। वहीं स्कैनिंग के लिए बिजनौर लोकसभा में 20 मेज और नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट पर 10 मेज लगेंगी। प्रत्येक मेज पर 2 मतगणना कर्मी लगाए जाएंगे। बैलेट पेपर की मतगणना के लिए भी करीब 19 मेज लगेंगी।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं। मतगणना के लिए कहां कितने कर्मचारी लगेंगे, किस कक्ष में कितनी टेबल लगेंगी, सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
सुरक्षा में तैनात रहेंगे दो हजार पुलिसकर्मी
मतगणना स्थल का त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। मतगणना स्थल के अंदर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। जबकि बाहर पुलिस और पीएसी को तैनात रखा जाएगा। कुल मिलाकर करीब दो हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मतगणना स्थल के गेट से दो सौ मीटर के दायरे में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं होगी। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। साथ ही सुबह छह बजे से मतगणना कर्मियों की एंट्री होने लगेगी।
ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
बता दें कि मतगणना स्थल नजीबाबाद मार्ग पर है। ऐसे में नजीबाबाद मार्ग पर मतगणना वाले दिन ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। सेंट मेरीज चौराहे से नजीबाबाद की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। नजीबाबाद से आने वाले वाहनों को वाया मंडावर, चंदक होते हुए बिजनौर आना होगा। वहीं छोटे वाहन किरतपुर और पेदा से डायवर्ट किए जाएंगे।
मतगणना स्थल का डीएम और एसपी ने लिया जायजा
04 जून को मतगणना होनी है। ऐसे में वहां पर मतगणना में लगने वाले कर्मचारियों को गर्मी से बचाने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। गर्मी से बचाव के लिए मतगणना कक्ष में कूलर और पंखों की व्यवस्था की जा रही है। बुधवार को भी डीएम अंकित अग्रवाल और एसपी नीरज जादौन ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। वहां पर सुरक्षा और मतगणना व्यवस्थाओं को देखा।