{"_id":"580bc1904f1c1bf83d7036b9","slug":"two-suspended-ration-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दो दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दो दुकानें निलंबित
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के दो गांवों के राशन डीलरों की दुकानों को वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
एआरओ महेश गौतम ने बताया कि हाफिजाबाद टर्की के राशन डीलर शिवनंदन सिंह की पिछले कई महीने से राशन वितरण में भारी गड़बड़ी करने की शिकायत आ रही थी। अभी हाल में बीते तहसील दिवस में इस डीलर की ग्रामीणों की ओर से दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें एक दिन में दर्ज कराई गई। शिकायतों की मौके पर जांच कराई गई। जांच में डीलर की भारी गड़बड़ी पाने पर उनकी रिपोर्ट पर एसडीएम ने शिवनंदन की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनियमितताओं के आरोप में बहलोलपुर के डीलर इंदजीत सिंह की दुकान को भी एसडीएम ने निलंबित किया है। प्रशासन ने कहा कि अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर डीलरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।