फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two Steps You, Let's Go Two Steps: IG

दो कदम तुम चलो, दो कदम हम चलें : आईजी

Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Fri, 22 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two Steps You, Let's Go Two Steps: IG
जनसंवाद गोष्ठी में बोलते पुलिस महानिरीक्षक विनोद कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में पुलिस महानिरीक्षक ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को तत्काल ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कारोबारियों को अतिक्रमण हटाने का 24 दिन का समय दिया। नशीली दवाई के माध्यम से युवाओं का भविष्य अंधकार में डालने वाले मेडिकल स्टोर पर तत्काल शिकंजा कसने के पुलिस को निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद के सभागार में जनता से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याएं सुनने आए आईजी बिनोद कुमार जनसमस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर दिखाई दिए। एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह, तहसीलदार सुरेश कुमार, चेयरपर्सन सबिया निशात की उपस्थिति में आईजी ने सीधे जनता से समस्याएं सुनीं। आईजी ने पुलिस को दो जुलाई से पहले स्कूली छात्राओं और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए प्लान तैयार करने, एक सप्ताह के भीतर मेडिकल स्टोर से बिकने वाली प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दो कदम तुम चलो, दो कदम हम चलें... की बात कहते हुए आईजी ने जनसमस्याओं के निराकरण में जनता से अपेक्षित सहयोग मांगते हुए 24 जुलाई तक मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटा लेने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने जनता और अधिकारियों से स्वार्थ छोड़कर कानून के दायरे में रहकर काम करने को कहा। संवाद गोष्ठी में कृष्णा टाकीज चौराहा, मालगोदाम तिराहा पर अवैध डग्गामारी से अतिक्रमण और जाम की समस्या उठने को भी आईजी ने गंभीरता से लेते हुए सीओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि उनकी संवाद गोष्ठी औपचारिक नहीं, त्वरित कार्रवाई के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कोताही बरती जाती है, तो अच्छा नहीं होगा। मीडिया की ओर से आदर्शनगर का डबल मर्डर प्रकरण खोलने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय पत्रकार संघ की ओर से वन माफियाओं और अन्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर हाईवे थाना या रिपोर्टिंग चौकी खोलने की मांग उठाई गई। एसपी उमेश कुमार सिंह, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह ने संवाद गोष्ठी में उठी समस्याओं का त्वरित निस्तारण का जनता को आश्वासन दिया।
प्रदीप डेजी के संचालन में आयोजित संवाद गोष्ठी में साहित्यकार व समाजसेवी रश्मि अग्रवाल, बार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, साहनपुर चेयरमैन मेराज अहमद, घिशक्षिका फरहंा, पुनीत गोयल, डॉ.एसके जौहर, कपिल सराफ, ग्राम प्रधान हरप्रीत सिंह संधू, प्रेमधाम आश्रम के फादर शिबू थॉमस, विजय वर्मा, राजन टंडन गोल्डी, बिंदू सराफ, इरफान अंसारी, जफर जैदी, पल्लवी आर्य ने संवाद गोष्ठी चर्चा में भाग लिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां एडवोकेट, चेयरपर्सन सबिया निशात ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संवाद गोष्ठी में सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक फादर वर्गीस, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, नरेश गुप्ता, मंजू शर्मा, ज्योति पाल, डॉ.सविता वर्मा, ग्राम प्रधान अवतार सिंह, रफीक अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
सराफा कारोबारियों ने किया सम्मानित नजीबाबाद। सराफा स्वर्णकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ के नेतृत्व में आईजी बिनोद कुमार को जनपद बिजनौर में एसपी पद पर कार्यरत रहते सर्राफा कारोबारी धनी ज्वेलर्स के यहां पड़ी बड़ी डकैती खोलने में अहम भूमिका के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सराफा यूनियन ने एसपी, एएसपी, सीओ और एसएचओ को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed