{"_id":"588b93de4f1c1b165dcf443e","slug":"two-sides-of-a-coin-the-bjp-sp-owaisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-सपा एक सिक्के के दो पहलू ः ओवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-सपा एक सिक्के के दो पहलू ः ओवैसी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी ने भाजपा और सपा दोनों को एक सिक्के के दो पहलू बताया। सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने पिता का सगा नहीं हुआ, वह प्रदेश की जनता का क्या भला करेगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के नाम पर गरीबों के रोजगार उजाड़ने का आरोप लगाया।
नगीना-रायपुर बस स्टैड के पास अपने प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में देश व प्रदेश की जनता नोटबंदी के कारण परेशान है। आम लोग बैंकों की लाइनों में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सौ से अधिक लोग नोटबंदी के कारण जान गंवा चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री ने जनता से वादा किया था कि गरीबों के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन पौने तीन साल बाद भी अच्छे दिन का कहीं पता नहीं है। नोटबंदी के चलते गरीबों के मुख का निवाला छिन गया है।
उन्होंने दिल्ली के जेएनयू से लापता छात्र नजीब के संदर्भ में कहा कि रोते-रोते उसकी मां की आंखों के आंसू सूख गए। उसकी बददुआ असर दिखाएगी। शेख रईस अमीन की अध्यक्षता व नगराध्यक्ष अकील अंसारी के संचालन में हुई सभा को प्रदेश प्रवक्ता शादाब, प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली, जिलाध्यक्ष रिसालत हुसैन, नीलम उर्फ खुशबू ने संबोधित किया।