फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two parties clash over victorious procession in village Piplasana

विजयी जुलूस को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over victorious procession in village Piplasana
गांव पीपलसाना में विजयी जुलूस को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

धामपुर। गांव पीपलसाना में विजेता प्रधान और उनके समर्थकों की ओर से निकाले जा रहे विजयी जुलूस का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के छह से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने प्रधान और उनके समर्थकों को नामजद कर रिपोर्ट कायम कराई है।

पुलिस के मुताबिक सरकार की ओर से विजयी जुलूसों पर पूरी तरह से रोक है। इसके बाद भी गांव पीपलसाना में नवनिर्वाचित प्रधान और उनके समर्थकों की ओर से गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जिसका गांव के लोगों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक पाते ही आरोपी फरार हो गए। वहीं, गांव अमखेड़ा शंजरपुर में विजयी जुलूस निकालने को लेकर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। कोतवाल ने पुलिस को गांव में भेज कर तत्काल विजयी जुलूस को रुकवाया और आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed