फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two open defecation free village

दो गांव खुले में शौच मुक्त

Sat, 30 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two open defecation free village
गांव पृथ्वीपुर बनवारी में आशा को सम्मानित करतीं डीएम। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर में  डीएम ने शुक्रवार को क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर बनवारी और चकशहजानी को ओडीएफ (ऑपन डिफिकेशन फ्री) योजना के तहत खुले में शौच मुक्त घोषित किया है। ग्रामीणों को सुझाव दिया है कि वे अब न तो स्वयं खुले में शौच को जाएंगे और न ही गांव के किसी और अन्य व्यक्ति को खुले में शौच को जाने देंगे। 
विज्ञापन

डीएम बी चंद्रकला पहले गांव पृथ्वीपुर बनवारी गांव में गईं। गांव के पंचायत घर पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने बताया कि सरकार की ओर से जो गांव खुले में शौच मुक्त घोषित हुए हैं उन गांवों में विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि आवंटित होगी। गांववासियों ने बिजली, पानी, सड़क सुरक्षा, चिकित्सा की सुविधाओं को मानक अनुरूप मुहैया कराने की मांग की है। गांववालों ने यह भी बताया कि गांव के कुछ लोग सट्टेबाजी कराते हैं। विरोध करने पर देख लेने की धमकी देते हैं। गांव का एक टीचर कोतवाली ब्लाक के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। जो इस अवैध धंधे में लिप्त है। डीएम ने समस्याओं को सुनने के बाद निदान कराने का भरोसा दिया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं व निगरानी समिति के सदस्यों, प्रधान फैमिदा परवीन व चौकीदार को सम्मानित किया। चौकीदार मो उमर को एक हजार रुपये देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसपी सुभाष बघेल, सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ अशोक यादव, तहसीलदार डा. जगन्नाथ सिंह रहे। इसके बाद डीएम ने गांव चकशहजानी में जाकर गांव को खुले में शौच मुक्त योजना में घोषित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed