{"_id":"57fa96204f1c1b212128ddab","slug":"two-more-children-died-from-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद बिजनौर में बुखार से दो और बच्चों नेे दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद बिजनौर में बुखार से दो और बच्चों नेे दम तोड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में जानलेवा बुखार की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। गांव में बढ़ते बुखार के प्रकोप से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
नांगल क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी सुरेश के छह वर्षीय पुत्र रवि को अचानक बुखार आया। उसका उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा था। शनिवार देर रात अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उधर, रायपुर सादात क्षेत्र के गांव ब्राह्मणवाला निवासी हरिशचंद के 14 वर्षीय पुत्र बॉबी को तेज बुखार हुआ। परिजन उसे उपचार के लिए जौलीग्रांट अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात उसकी मौत हो गई। गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में बुखार के बढ़ते प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने की प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से मांग की।