फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two members of the council attending the funeral fought and were issued challans for disturbing the peace.

Bijnor News: जनाजे में शामिल दो सभासदों में मारपीट, शांति भंग में चालान

Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two members of the council attending the funeral fought and were issued challans for disturbing the peace.
स्योहारा। सहसपुर नगर पंचायत के दो सभासदों के बीच जनाजे में शामिल होने के दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की चालान कर दिया गया। नगर पंचायत सहसपुर के वार्ड संख्या 10 के सभासद एहतेशाम अहमद और वार्ड संख्या सात के सभासद मोईद अहमद मंगलवार को मोहल्ला हकीमपुरा निवासी मुंशी बुल्लन के जनाजे में शामिल होने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि मोईद द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में बस स्टैंड स्थित मस्जिद के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया। दोनों सभासदों को रात थाने में ही बितानी पड़ी। सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed