{"_id":"6859a61dee696dace609d45f","slug":"two-leopards-killed-a-buffalo-calf-in-the-cattle-shed-bijnor-news-c-27-1-bij1007-152908-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो गुलदारों ने पशुशाला में भैंस के बच्चे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो गुलदारों ने पशुशाला में भैंस के बच्चे को मार डाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद। गांव प्रेमपुरी में दो गुलदारों ने एक किसान की पशुशाला में घुसकर भैंस के बच्चे को मार डाला।
गांव निवासी बिरेश सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे पशुओं के रंभाने की आवाज पर वह पशुशाला में पहुंचा तो गुलदार के जोड़े ने भैंस के बच्चे को मार दिया था। उसने शोर मचाया तो परिजन लाठी-डंडे लेकर शोर मचाते हुए पहुंचे। इस पर गुलदार वहां से भाग गए। ग्रामीण धर्मपाल, शुभम, मिलन सिंह, बबलू, संजू, अमनदीप, नीतू आदि के अनुसार पशुशाला में लगातार घुस रह हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदारों को पकड़वाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन दरोगा सुनील राजोरा का कहना है कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र पिंजरा लगवाया जाएगा।