{"_id":"5eebb2148ebc3e430d5628a1","slug":"two-lakh-old-items-stolen-from-c-dot-exchange-nazibabad-news-mrt48706824","type":"story","status":"publish","title_hn":"सी-डॉट एक्सचेंज से दो लाख का पुराना सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सी-डॉट एक्सचेंज से दो लाख का पुराना सामान चोरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। दूरसंचार विभाग के सी- डॉट एक्सचेंज के ताले तोड़कर चोरों ने करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
दूरसंचार विभाग नजीबाबाद के सी-डॉट एक्सचेंज को चोरों ने बुधवार की रात एक्सचेंज के पुराने उपकरण चोरी कर लिए। एमजीएम इंटर कालेज के निकट एक्सचेंज के पावर प्लांट में स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने तीन पुराने स्टेब्लाइजर, यूपीएस न्यूमेरिक डिजीटल, बैटरे और स्क्रैप चोरी कर लिया। एक्सचेंज के ताले टूटे देखकर पड़ोसी दूरसंचार विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने अधिकारियों को चोरी की सूचना दी।
सी-डॉट एक्सचेंज के पावर प्लांट में चोरी की सूचना मिलने पर जेटीओ इंचार्ज जितेंद्र कुमार, जेई अविनाश भटनागर, प्रमोद कुमार एक्सचेंज पहुुुंचे। जाब्तागंज चौकी प्रभारी कुमरेश त्यागी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। एक्सचेंज से कुछ फासले पर चोरी किया कुछ सामान पड़ा मिला।