फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two lakh more voters will vote

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धामपुर में दो लाख मतदाता अपने मतों का करेंगे प्रयोग

Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two lakh more voters will vote
दो लाख ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान
विज्ञापन

धामपुर। एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह ने बताया कि धामपुर अल्हैपुर विकास खंड में त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन पंचायत में कुल 97 ग्राम पंचायतें हैं। 335 पोलिंग बूथ है। ब्लॉक में कुल दो लाख दो हजार दो सौ मतदाता है, जिनको त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतों का प्रयोग करना है।

एडीओ पंचायत, ब्लॉक की ग्राम पंचायत नींदडू खास में सबसे अधिक 15 बूथों पर मतदान होगा, जबकि ग्राम पंचायत उमरपुर खादर व बमनौली में सबसे कम एक-एक बूथ पर मतदान होगा। विकासखंड की 37 ग्राम पंचायतों में 2-2 बूथों पर मतदान होगा। ग्राम पंचायत मौजमपुर जैतरा में 14 बूथ, अल्हैपुर में 12 बूथ, चकराजमल में नौ बूथ, धामपुर हुसैनपुर में आठ बूथ, सुहागपुर में 7 बूथों पर मतदान होगा। विकासखंड की कुल 97 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन कार्यालय बिजनौर से प्राप्त मूल मतदाता सूची के अनुसार कुल दो लाख दो हजार दो सौ मतदाता है। सबसे अधिक मतदाता ग्राम पंचायत मौजमपुर जैतरा 8388 और सबसे कम मतदाता उमरपुर खादर ग्राम पंचायत में 756 है। धामपुर में विकासखंड की 13 न्याय पंचायतों में प्रधान पद व ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्रों को जमा करने के लिए प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक-एक सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए अलग से सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। क्षेत्र पंचायत के सदस्यों के विकासखंड में कुल 124 वार्ड हैं, जिनके लिए मतदान होना है। नामांकन की समस्त प्रक्रिया विकासखंड मुख्यालय पर होगी। 7 व 8 अप्रैल को नामांकनपत्रों को जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed