फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed, one injured in road accident in Afzalgarh

बिजनौर: अफजलगढ़ - सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल

Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Two killed, one injured in road accident in Afzalgarh
- गांव महुआ डाबरा के पास हुई थी बाइकों की भिड़ंत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। क्षेत्र में भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर गांव महुआ डाबरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बुधवार को थाना अफजलगढ़ के गांव अभयराजपुर निवासी अभिषेक (18) पुत्र प्रीतम सिंह अपने चचेरे भाई कमलजीत सिंह पुत्र बब्लू के साथ राज मजदूरी करने जसपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव महुआ डाबरा में जनता अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रहे आकिब (24) पुत्र अकबर की बाइक से हो गई। जसपुर के मोहल्ला चौहानान का रहना वाला आकिब दूध और मावा देने के लिए महुआ डाबरा आ रहा था। हादसे में आकिब व अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक आकिब अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। दुर्घटना के समय अभिषेक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed