{"_id":"589f61c74f1c1bb61f3782aa","slug":"two-killed-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ट्रक और मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
शुक्रवार की रात कोतवाली शहर के मोहल्ला कस्सावान निवासी नदीम (25) धामपुर से मैजिक से बैठकर अपने घर वापस आ रहा था। विवेक कॉलेज के पास मैजिक और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से नदीम के परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, हादसे में मरे एक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि नदीम की करीब ढाई साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी एक साल की बच्ची भी है। वह मैजिक चलाता था।
विज्ञापन
वह शुक्रवार को अखबार डालने अपनी गाड़ी से नहीं गया था, बल्कि किसी प्राइवेट सवारी से गया। घर वापस आते वक्त यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरे एक युवक की पहचान मोहल्ला कस्सावान निवासी नदीम के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दूसरे मृतक युवक की शनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस शनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।