{"_id":"59e3ab5d4f1c1b9e678b5f88","slug":"two-killed-in-road-accidents-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 16 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हुआ वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में ट्रक व कार की टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने टक्कर के बाद चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
थाने के गांव बाका नांगल निवासी देवेंद्र सिंह (32) हल्दौर में बाइक की एजेंसी पर काम करता था। शनिवार की रात वह बिजनौर से अपने घर अपनी कार से लौट रहा था। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित गांव नवाद के निकट देवेंद्र की कार व सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने टक्कर के बाद चालक को ट्रक समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के थाना इंदौरा के गांव सूरतपुर निवासी ट्रक चालक दीपक कुमार ने बताया कि वह असम से चावल के बोरे लादकर हरियाणा लेकर जा रहा था। उसने बताया कि टक्कर लगने से पहले कार लहराती हुई आ रही थी और अनियंत्रित होने के बाद उसके ट्रक में जा लगी।
टाटा मैजिक पलटने से छह लोग घायल ः मंडावर। गांव शेखपुर 12 से अधिक ग्रामवासी एक टाटा मैजिक को किराए पर करके मंडावर थाने के गांव काजीवाला मेें सत्संग में आए थे। सत्संग के बाद सभी वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में मंडावर के गांव रानीपुर के निकट एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। सवारियों की चीखपुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने टाटा मैजिक से सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में दुलारी, रामकली, शिवकुमार (50), प्रकाशों देवी (45), मुन्नी देवी (44), कौशल्या (46) घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चंदक पीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसे में 15 घायल, पांच की हालत गंभीर
नजीबाबाद में कोतवाली मार्ग पर मिनी बस और ट्रक में आमने-सामने हुई टक्कर में 15 से अधिक नेपाली मजदूर घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच नेपाली मजदूरों को मेरठ रेफर किया गया है। शिमला से दीपावली मनाने नेपाल जा रहे मजदूरों की मिनी बस की कोतवाली मार्ग पर गांव बाजोपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। रविवार को तड़के पांच बजे जिस समय बस ट्रक से टकराई उस समय बस में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 20 से अधिक नेपाली मजदूर सवार थे। सभी सोए हुए थे। टक्कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई। ट्रक की टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस ने घायल नेपाली मजदूरों को सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया। डॉ. शील कुमार और स्टाफ ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय सुदीप, 22 वर्षीय देवराज, 35 वर्षीय दीपक, 24 वर्षीय सुरेंद्र और 45 वर्षीय बिसौरा को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें बिजनौर से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों में सुनीता, मोनिका, किशन, पाल सिंह, पुष्पा, रामलाल, प्रतीक्षा, सुदेश, सोनू, प्रदीप, शामिल थे। घायल मजदूर अपने परिवारों के साथ भरारी कुट्टाधार शिमला में मजदूरी करने आए थे। दीपावली मनाने के लिए वे अपने घर बांकेदिला नेपाल जा रहे थे तभी बस दुर्घटना की शिकार हो गई। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया, जबकि मिनी बस चालक के भी गंभीर चोटें आईं। ब्यूरो