{"_id":"5862b3894f1c1b741aeec2ce","slug":"two-killed-in-road-accidents-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा औा नजीबाबाद में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
अफजलगढ़ थाने के गांव चौहड़वाला निवासी मितान सिंह का पुत्र राजवीर अपने साथी स्योहारा के गांव सिपाहीवाला निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र के साथ मंगलवार की शाम बाइक से गांव सिपाही वाला जा रहे थे। ठाकुरद्वारा रोड़ स्थित जमापुर चौराहे के निकट सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में बाइक आ गई । हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने नरेंद्र को उपचार के लिए पीएचसी भर्ती कराया। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। राजवीर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर सोमवार की शाम जीप और कार मेें टक्कर हो गई। सूखरो नदी पुल के निकट हुई टक्कर में कार चालक मोहित (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव कौड़िया निवासी मोहित डेंटिंग का काम करता था। जीप में सवार तीन यात्री दुर्घटना में घायल हो गए। तीन घायलों को नजीबाबाद पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय कोटद्वार में उपचार के लिए भर्ती कराया। जिनमें नूूरपुर (बिजनौर) निवासी अशोक कुमार, कोटद्वार निवासी ज्योति और सनव्वर शामिल हैं। नजीबाबाद पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।