फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two killed in Begawala fever

बेगावाला में बुखार से दो की मौत

Sat, 24 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 24 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बेगावाला क्षेत्र में बुखार से एक युवक व एक महिला की मौत हो  गई है। सहसपुर के गांव किवाड़ में भी बुखार का कहर बरपा है। बुखारसे गांव में करीब छह-सात लोग बीमार हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को बेगावाला के गांव टिक्कोपुर में निवासी नाजिम का पुत्र फैजान तथा गांव काजीवाला  निवासी अकबर की पत्नी फातिमा की बुखार से मौत हो गई है। फैजान को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको मेरठ ले जा रहे थे। मेरठ ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

फातिमा ने भी बुखार के चलते मुजफ्फरनगर में अपनी बेटी के यहां दम तोड़ दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।  सहसपुर के गांव किवाड़ में बुखार कहर बरपा रहा है। गांव में आधा दर्जन ग्रामीण बुखार की चपेट में है। गांव निवासी आशीष चौधरी ने बताया कि गांव की नियमित साफ सफाई न होने से जगह जगह गांव में गंदगी पसरी है। गंदगी के कारण शकुंतला देवी, दयावती, जितेंद्र, महावीर, सरिता देवी, व आशीष बुखार की चपेट में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में स्वास्थ्य केंद्र तो है लेकिन केंद्र में चिकित्सक तैनात नहीं होने से कोई सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसी कारण ग्रामीणों को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाना पड़ता है। गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से ग्राम वासियों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने डीएम से चिकित्सक तैनात कराने की मांग की है। सीएमओ डा.सुखबीर सिंह का कहना है कि अभी तक गांव किवाड़ का मामला संज्ञान में नहीं था, गांव में विभाग की ओर से स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ ने कहा गांव में कैंप लगाकर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं क्षेत्र में बुखार फैलने से आए दिन मौत हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तत्पर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed