{"_id":"642b26080060ac9ec805bd74","slug":"two-innocent-children-drowned-in-the-pond-while-playing-one-died-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-178698-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खेलते हुए तालाब में डूबे दो मासूम बच्चे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खेलते हुए तालाब में डूबे दो मासूम बच्चे, एक की मौत
Tue, 04 Apr 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंडावर में तालाब में डूबने से हुई बालक की मौत की घटना के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
शेरकोट से मां के साथ ननिहाल में आए हुए थे दोनों भाई, मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक(बिजनौर)। बच्चों के संग खेल रहे दो बच्चे तालाब में डूब गए। इनमें मासूम मोहम्मद (3) की मौत हो गई। जबकि उसके बड़े भाई इबाद (5) को बचा लिया गया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत के रहने वाले राशिद की बेटी सितारा पत्नी इरशाद अपने बेटे मोहम्मद (3) और इबाद (5) के साथ दस दिन पहले मायके आई थी। सोमवार को ननिहाल के पड़ोस में ही रहने वाले बच्चों के साथ मोहम्मद और इबाद खेलने के लिए झंडा पार्क तालाब पर पहुंचे। खेलते-खेलते दोनों भाई तालाब में डूब गए। हालांकि तालाब के किनारे पर खड़े दूसरे बच्चों ने इबाद को बाहर निकाल लिया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी तालाब पर पहुंच गए। उन्होंने मोहम्मद को तालाब से निकाला और चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शेरकोट में रहने वाले बच्चे के पिता और उसके परिवार को भी सूचना दे दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
डंडा पकड़कर बाहर निकल आया इबाद
बताया गया कि जब दोनों भाई डूब रहे थे, उन्होंने शोर मचाया। तभी पास में ही खड़े बच्चों ने एक डंडा उठाकर इबाद की तरफ बढ़ा दिया। इस डंडे को पकड़कर इबाद बाहर निकल आया, लेकिन उसका छोटा भाई मौत के मुंह में समा गया। अगर समय रहते उसे भी निकाल लिया जाता तो उसकी जान भी बच सकती थी।