{"_id":"5fac36968ebc3e9bd17d9d07","slug":"two-innocent-children-died-due-to-drowning-in-the-pond-bijnor-news-mrt510652524","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चो की मौत
विज्ञापन
किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में वह तालाब में जिसमें दो मासूमों के डूबने से हुई
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरुकी। घर के पास खेलते समय तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।
किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में राजेश कुमार का घर तालाब के किनारे पर है। बुधवार सुबह राजेश की तीन वर्षीय पुत्री दिव्यांशी पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र के तीन साल के पुत्र युवी के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते -खेलते दोनों बच्चे तालाब में जा गिरे। काफी समय तक बच्चे दिखाई नहीं दिए तब परिजनों ने गांव में दोनों की तलाश शुरू की। परिजनों ने तालाब में भी बच्चों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिव्यांशी का शव तालाब पर तैरता दिखाई दिया। परिजनों ने दोनों बच्चों को तालाब से निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्राम प्रधान राजवीर सिंह की सूचना पर थाना किरतपुर से उपनिरीक्षक जागेश गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा जानकारी ली। बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।
शव देख पिता हुआ अचेत
युवी का पिता धर्मेंद्र सिंह गंगा बैराज पर रहता है। वहीं उसने पलेज लगा रखी है। धर्मेंद्र सिंह बेटे की मौत की सूचना पर घर पहुंचा तथा बेटे के शव को देखकर अचेत हो गया। दिव्यांशी का पिता राजेश उत्तरकाशी में रहता है तथा वहीं कबाड़ी का काम करता है। राजेश को सुबह दस बजे ही बेटी की मौत की सूचना दे दी गई। जिसके बाद वह उत्तरकाशी से चल दिया। अभी दिव्यांशी के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। परिजनों ने दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया। पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। युवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
दस साल पहले भी तीन बच्चों की हुई थी मौत
दिव्यांशी अपने माता पिता की इकलौती संतान थी वहीं युवी का एक भाई और है । राजेश का घर बिल्कुल तालाब के किनारे पर है। ग्रामीणों ने तालाब की चहारदीवारी बनवाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व भी इस तालाब में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी।

किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में तालाब में डूबने से मरने वाले बच्चों के विलाप क?- फोटो : BIJNOR

किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में तालाब में डूबने से मरने वाली बच्ची दिव्यांशी ?- फोटो : BIJNOR

किरतपुर क्षेत्र के गांव अरजानीपुर उर्फ सिसौना में तालाब में डूबने से मरने वाले बच्चे युवी का फाइ?- फोटो : BIJNOR