फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two injured including a woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित दो घायल

Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two injured including a woman in road accidents
सड़क हादसों में महिला सहित दो घायल
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क हादसों में एक महिला और युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्योहारा क्षेत्र के गांव बसेड़ा खादर उर्फ मुकरमपुरी निवासी प्रदीप कुमार (30) राजमिस्त्री के पास मजदूरी करता है। सोमवार शाम वह धामपुर से मजदूरी करके साइकिल से गांव लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे सरकड़ा वाली पुलिया के पास पहुंचने पर उसकी साइकिल सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को धामपुर सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव सुवाहेड़ी बुजुर्ग निवासी जयदई (50) पत्नी केहर सिंह किसी काम से किरतपुर गई थी। शाम को पैदल घर लौटते समय किसी कार ने टक्कर मार दी। वह घायल हो गई। महिला को किरतपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed