{"_id":"6501f6702ac2cfad4b0580b8","slug":"two-died-due-to-fever-in-the-district-many-fell-ill-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-10824-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले में बुखार से दो की मौत, कई पड़े बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले में बुखार से दो की मौत, कई पड़े बीमार
विज्ञापन
- गांव आफसाबाद चमन और नूरपुर के रहने वाले पुरुष और महिला की मौत
- 50 लोग आफसाबाद चमन में बुखार से ग्रसित
-12 लोगों को घर पर ही चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/शिवाला कलां (बिजनौर)। जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। मंगलवार और बुधवार को गांव आफसाबाद चमन में एक 45 वर्षीय महिला और शिवाला कलां में 50 वर्षीय व्यक्ति की बुखार से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसके अलावा करीब 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। कुछ लोगों को घर पर ग्लूकोज की बोतल लग रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक मरीजों का हाल नहीं जाना है।
गांव आफसाबाद चमन निवासी हेमलता (45) पत्नी गजराम सिंह को चार दिन पहले बुखार आया था। महिला को इलाज के लिए अफजलगढ़ में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। मगर, महिला की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद महिला को मुरादाबाद, काशीपुर, एम्स ऋषिकेश, जाॅलीग्रांड ले जाया गया, जहां महिला को भर्ती नहीं किया गया। देहरादून के एक निजी अस्पताल में महिला की मंगलवार देर रात मौत हो गई। गांव में ही करीब 12 लोगों को घर पर ही बुखार होने पर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
गांव में प्रियंका, नीलम, निर्मला, अनिल, लोकेंद्र, रीता देवी, आशु कुमार, सुनीता, नन्हे सिंह, दयावती, संतोष देवी, ओमप्रकाश, दिनेश सहित 50 लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीण सत्येंद्र चौहान, मनोज चौहान, विनीत, विजय कुमार आदि का कहना है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम से शिविर लगाकर जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
50 वर्षीय अंसार की बुखार से मौत
शिवाला कलां। नूरपुर के मोहल्ला हजरत निवासी 50 वर्षीय अंसार एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित था। उसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हुई।
डेंगू के चार नए मरीज मिले
बिजनौर। जिले में डेंगू भी पैर पसारने लगा है। बुधवार को चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग करा दी गई है। बिजनौर की शांतिपुरम कॉलोनी निवासी 80 वर्षीय पुरुष में डेंगू की पुष्टि हुई है। परिवार में कोई अन्य बुखार से ग्रसित नहीं है। वहीं, चंदक के गांव बांकपुर में 12 वर्षीय बालक, बिजनौर के शक्ति चौक निवासी 16 वर्षीय किशोर, बिजनौर के आवास विकास कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि सभी के घर और आसपास के एंटी लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। सभी मरीज स्वस्थ हैं। इस समय सभी मरीज घर पर ही अपना इलाज करा रहे हैं।
जिले में बुखार जो दो मौत हुई है। उनकी अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इन गांवों में शिविर लगाकर बुखार के मरीजों की जांच की जा रही है। मौसम वायरल बुखार का प्रकोप है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। -डॉ. विजय कुमार गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बिजनौर