फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two days remain in schools and leisure

स्कूलों में दो दिन और रहेगा अवकाश

Sun, 15 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में  डीएम के निर्देश पर जिले में शीतलहर के चलते नर्सरी से कक्षा नौ  तक के स्कूलों में 16 और 17 जनवरी को भी दो दिन का अवकाश कर दिया गया है। पाला पड़ने से मौसम  ठंड़ा है। सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। ऐसे में छुट्टियां बढ़ाई गई हैं। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से कक्षा एक से लेकर नौ तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को डीआईओएस डॉ. अरूण कुमार दुबे ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बढ़ी  ठंड को देखते हुए दो दिन  का अवकाश और बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के शिक्षक अपने विद्यालयों में रहेंगे तथा निर्वाचन संबंधी कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों को डीएम के निर्देश का पालन करने को कहा है। उधर, पाले की  मार अब आलू की फसल पर भी पड़ने लगी है। किसानों का कहना है कि आलू की पत्तियां पाले से झुलसनी शुरू हो गई हैं। किसान रवींद्र  प्रताप सिंह, हुकम सिंह नरेंद्र सिंह ने बताया कि  पाला पड़ने से आलू के  साथ हरि सब्जियों की  फसल पर भी पाले का असर दिखाई दे रहा है। हरी सब्जियों की पत्तियां भी  पीली होनी शुरू हो गई है। लगातार कई दिनों तक पाला पड़ा तो किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed