{"_id":"62505d50ee009c41740886ec","slug":"two-cubs-of-guldar-fell-in-well-rescued-by-forest-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कुएं में गिरे गुलदार के दो शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें बचाया, दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कुएं में गिरे गुलदार के दो शावक, वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें बचाया, दोनों स्वस्थ
Fri, 08 Apr 2022 09:35 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:35 PM IST
सार
नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत गांव मेमन सादात स्थित एक सूखे कुंए में गुलदार के दो शावक गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर डॉ. हरेन्द्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों शावकों को बचा लिया।
विज्ञापन
वन विभाग ने गुलदार के शावकों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले में नजीबाद रेंज के गांव मेमन सादात में गुलदार के दो शावक एक सूखे कुएं में गिर गए। आनन-फानन में सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची। टीम ने दोनों शावक को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। वन अधिकारी दोनों शावकों को उनकी मां से मिलाने के प्रयास में जुट गए हैं। दोनों शावक 3 से 4 महीने के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर नजीबाबाद रेंज के अंतर्गत गांव मेमन सादात स्थित एक सूखे कुंए में गुलदार के दो शावक गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी हर गोविंद ने उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. हरेंद्र सिंह एवं डीएफओ बिजनौर डॉ. अनिल पटेल को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
उप प्रभागीय वनाधिकारी बिजनौर डॉ. हरेन्द्र सिंह ने रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। रेस्क्यू कर दोनों शावकों को बाहर निकाल लिया। शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि दोनों शावक अभी छोटे हैं, उनको उनकी मां से पुनः मिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन