{"_id":"67533da0c8684fc85805e939","slug":"two-clinics-and-three-ot-sealed-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-137542-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो क्लीनिक और तीन ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो क्लीनिक और तीन ओटी सील
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मंगलवार को नहटौर में सील हुए अस्पताल में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विशेष जांच अभियान चलाया। नहटौर और हल्दौर क्षेत्र में 14 अस्पतालों का निरीक्षण किया। अप्रशिक्षित चिकित्सकों और पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिलने पर दो क्लीनिक और तीन अस्पतालों की ओटी सील की गई है। नौ अस्पतालों को नोटिस दिए गए। नहटौर क्षेत्र में मंगलवार को एक सील हुए अस्पताल में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई थी। नवजात की मौत भी हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी और शुक्रवार को कार्रवाई की। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने निरीक्षण कर शदरूद्दीन नगर में चल रहे शिफा दवाखाना को सील किया।
इसके अलावा एक मकान में दाई का काम करने वाली नाजमा मौके से भाग से गई। इस मकान मालिक शब्दील अहमद को नोटिस दिया। नहटौर में रूही हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, जो पंजीकृत था। यहां पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। उनकी जगह डॉ. आकांक्षा ने नोटिस प्राप्त किया। हरगनपुर में बिना पंजीकरण चल रहे बंगाली क्लीनिक और मेटरनिटी सेंटर को सील कर दिया गया। पंजीकृत सिटी हॉस्पिटल में भी चिकित्सक नहीं मिले। यहां अप्रशिक्षित चिकित्सक के जरिए महिला की सर्जरी कर प्रसव कराया गया था, उसे नोटिस जारी किया।
डॉ. केके राहुल ने बिना पंजीकरण चल रहे यश क्लीनिक, एमएम क्लीनिक को नोटिस जारी किया। शिवम नर्सिंग होम की ओटी सील की गई। उधर, डॉ. देवेंद्र सिंह ने रतन क्लीनिक की ओटी सील की। यहां पंजीकृत बीएएमएस ओपीडी करता है। ओटी संचालन की अनुमति नहीं थी। नूर हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया। निरीक्षण के दौरान पब्लिक हेल्थ केयर पर चिकित्सक या स्टॉफ नहीं मिला। हल्दौर क्षेत्र में डॉ. प्रमोद कुमार टीम के साथ जांच करने पहुंचे। उन्होंने इनामपुरा मार्ग स्थित फैमिली अस्पताल में गंदगी मिलने पर ओटी सील कर दी। मौके पर कोई कर्मचारी या बोर्ड पर लिखे नामों में से कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं मिला। वेदांता अस्पताल और हर्षित अस्पताल को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।