फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two children who went to study in the mosque were electrocuted, one died

Bijnor News: झालू- मस्जिद में पढ़ने गए दो बच्चे करंट लगने से झुलसे, एक की मौत

Thu, 09 Mar 2023 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Two children who went to study in the mosque were electrocuted, one died
बिजनौर के कस्बा झालू में तार की चपेट में आने से मरने वाले अर्श का फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झालू। नगर में स्थित मस्जिद में पढ़ने गए दो बच्चों को उच्च क्षमता वाले तार की चपेट में आने से एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए। निजी चिकित्सक ने दोनों बच्चों में से एक को गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कस्बा झालू के मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी अर्श (11) पुत्र हारून व अदनान (08) पुत्र नईम बृहस्पतिवार को नगर में स्थित एक मस्जिद में पढ़ने गए थे। परिजनों के अनुसार अर्श खेलते हुए मस्जिद के पास से गुजर रही उच्च क्षमता वाली के तार की चपेट में आ गया। अदनान ने उसे बचाने के प्रयास में वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से अदनान घायल व अर्श बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में युवकों को निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर अर्श की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक अर्श के पिता हारून ने बताया कि उनका पुत्र दो भाई व दो वहन में सबसे बड़ा था। वह एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। वह छुट्टी के दिन मस्जिद में पढ़ने जाता था। पढ़ाई के दौरान वह खेलने लगा। खेलते हुए वह मस्जिद के पास से गुजर रही उच्च क्षमता वाले 11 हजार के तार की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद नगर में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में गम का माहौल पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed