{"_id":"69d15ba7a77638b4120973d4","slug":"two-cars-collided-killing-both-drivers-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-176205-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दो कार टकराईं, दोनों चालकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दो कार टकराईं, दोनों चालकों की मौत
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास दो कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों कार के चालकों की जान चली गई। यह हादसा शनिवार की देर शाम 10 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि फरीदपुर निवासी 28 वर्षीय हर्ष चौधरी अपनी कार से जा रहे थे। तभी झलरा गांव के सामने दूसरी कार से टक्कर गई। इस हादसे में हर्ष चौधरी और दूसरी कार के चालक 26 वर्षीय मोहित कुमार निवासी गजू पूरा थाना कोतवाली देहात की मौके पर ही मौत हो गई।
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
चांदपुर। चांदपुर-फीना मार्ग पर शनिवार के शाम एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गांव सिंघा निवासी अतुल ( 25) पुत्र स्व विनोद और रिंकू (24) पुत्र सुरेश चांदपुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में अतुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रिंकू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।