{"_id":"57f5500d4f1c1bc332271737","slug":"two-brothers-killed-in-road-accident-inbijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की जान गई
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में मंगलवार की रात मुरादाबाद मार्ग पर गांव पूरनपुर के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। युवक तहेरे-चचेरे भाई थे और रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखा था।
अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव रामपुर सफेद निवासी राजेश अपने चचेरे भाई निपेंद्र के साथ मंगलवार की रात गोहावर में हो रही रामलीला देखने गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे दोनों वहां से बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव पूरनपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने उनकी जेब से मिले मोबाइल द्वारा कॉल करके परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
भाइयों की हादसे में हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामवासियों के मुताबिक दोनों मृतकों की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी तथा दोनो के एक-एक पुत्र है। परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। यदि वह हेलमेट पहने होते तो जान बचाई जा सकती थी।