{"_id":"5b86eb0542c792465274b8b1","slug":"two-brothers-die-in-road-accident-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसेे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसेे में दो भाइयों की मौत
अमर उजाला/बिजनौर
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कार-बाइक की भिडं़त के बाद गड्ढे में फंसी बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव पैजनियां के निकट एक कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतकों के परिजनों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन पर ग्रामवासी शांत हो गए। परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
थाना चांदपुर क्षेत्र के महदूद नसौ निवासी वकीलुद्दीन अहमद (44) आैर तसलीम अहमद ( 42 ) दोनों भाई बुधवार दोपहर करीब बारह बजे गांव जमीरूद्दीन हथाई में अपनी रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव पैजनियां के निकट जमीरूद्दीन हथाई मार्ग वाले हाईवे पर उनकी बाइक और बिजनौर से नूरपुर की ओर जा रही कार में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार से टकरा कर बाइक सड़क किनारे करीब दस फुट गड्ढे में जा गिरी। दोनों सगे भाई कई फुट ऊंचे उछलकर सड़क पर जा गिरे।
दोनों भाइयों के सिर पर हेलमेट नहीं था। दोनों भाइयों का सिर सड़क पर जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से बिजनौर भेजवाया, लेकिन रास्ते में दोनों भाइयों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर मृतकों के परिजनों व उनके ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने कार चालक के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर जाम लगाने का प्रयास कर रहे लोगों को शांत किया। मृतकों के परिजनों ने मामले की तहरीर थाने पहुंचकर पुलिस को दी है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
भैंस से टकराई बाइक, युवक की मौत
मंडावली/भागूवाला में थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर निवासी 24 वर्षीय सचिन बाइक से मंगलवार की रात घर आ रहा था। रास्ते में अचानक बाइक भैंस से टकरा गई। गंभीर चोटें आने पर बिजनौर ले जाते समय सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, भागूवाला क्षेत्र के 45 वर्षीय कुलदीप का शव एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक कुलदीप शराब का आदी था। वह मंगलवार की देर शाम से लापता था। सवेरे उसका शव पास के नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।