फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bodies found in the canal near Harinagar and Shadipur

Bijnor News: हरिनगर और शादीपुर के पास नहर में मिले दो शव

Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 31 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two bodies found in the canal near Harinagar and Shadipur
हीमपुर दीपा/कोतवाली देहात। हीमपुर दीपा क्षेत्र के हरिनगर के पास नहर में ननूपुरा निवासी नेतराम (55) का शव मिला है। उधर, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शादीपुर के पास नहर में एक महिला का शव मिला है।
विज्ञापन

गांव हरिनगर के पास नहर में बृहस्पतिवार की देर शाम ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त नेतराम पुत्र खचेडू निवासी ननूपुरा के रूप में हुई। बताया गया कि वह 27 मई अपनी बहन के यहां मुबारकपुर खादर थाना हीमपुर दीपा आया था। 28 मई को शौच जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। बहनोई राजेश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि नेतराम मानसिक रोगी था। उसे दौरे पड़ते थे। पानी को देखकर दौरा पड़ा होगा जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर के पास से गुजर रही नहर में शुक्रवार को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे शव पड़ा देखा गया। सूचना मिलने ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को पानी से निकलवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी के अनुसार शव महिला का है। लाश पांच-छह दिन पुरानी लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed