{"_id":"67252fd52c59d9bc60063bf4","slug":"two-additional-coaches-installed-in-prayagraj-rishikesh-express-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-134894-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस में लगाए गए दो अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रयागराज-ऋषिकेश एक्सप्रेस में लगाए गए दो अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
लखनऊ से ऋषिकेश के बीच एक पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। प्रयागराज से योगनगरी के बीच संचालित एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त साधारण कोच लगाए गए हैं। उधर, लखनऊ से ऋषिकेश के बीच एक पैसेंजर ट्रेन भी रेलवे ने त्योहारी सीजन के लिए संचालित की है।
रेलवे ने लंबी दूरी की कई ट्रेनों में त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन की अतिरिक्त सुविधा दीं हैं। प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश के बीच संचालित दोनों दिशा की ट्रेनों में रेलवे ने दो अतिरिक्त कोच त्योहारी सीजन में लगाए हैं। डाउन दिशा की 14230 एक्सप्रेस ट्रेन में योगनगरी ऋषिकेश से प्रयागराज संगम तक दो अतिरिक्त कोच की सुविधा 11 नवंबर तक जारी रहेगी।
उधर, प्रयागराज संगम से योगनगरी ऋषिकेश के बीच संचालित 14229 अप एक्सप्रेस ट्रेन में दो अतिरिक्त कोच की सुविधा 12 नवंबर तक दी जाएगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने संबंधित स्टेशनों को इस संबंध में जानकारी दी। उधर, रेलवे की ओर से लखनऊ से योगनगरी ऋषिकेश के बीच एक पैसेंजर ट्रेन भी त्योहारी सीजन के दौरान संचालित की जा रही है। इस ट्रेन का संचालन नौ नवंबर तक जारी रहेगा।