फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tuberculosis search campaign will run from today to January 1

आज से एक जनवरी तक चलेगा क्षय रोगी खोज अभियान

Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tuberculosis search campaign will run from today to January 1
आज से एक जनवरी तक चलेगा क्षय रोगी खोज अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद बिजनौर में क्षय रोगियों की खोज के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए जनपद में टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इसमें 600 टीमें टीबी रोगियों को खोजने का काम करेंगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत के अनुसार प्रथम चरण का अभियान 26 दिसंबर से एक जनवरी तक वृद्ध आश्रम, नारी निकेतन, बाल संरक्षण गृह, कारागार, आवासीय मदरसों में जाकर वहां रहने वालों की जांच की जाएगी तथा टीबी जैसे लक्षण होने पर बलगम की जांच की जाएगी। साथ ही इन लोगों की कोविड-19 की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में दो से 12 जनवरी तक जनपद की 20 प्रतिशत जनसंख्या में घर-घर जाकर क्षय रोगियों की खोज की जाएगी। इस अभियान का माइक्रोप्लान में आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र में ही टीबी की जांच कराई जाएगी। इस अभियान में लगभग 406 टीम कार्य करेंगी। प्रत्येक टीम में तीन सुपरवाइजरों द्वारा पर्यवेक्षण किया जाएगा। यह अभियान जनपद के सभी 11 ब्लॉक की 19 टीबी यूनिट में संचालित होगा। इसमें अधिक से अधिक क्षय रोगियों चिह्नित कर उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा चरण 13 से 25 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान सभी निजी चिकित्सकों, नर्सिंगहोम संचालकों, निजी प्रयोगशालाओं में क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी संपर्क कर उनको क्षय रोग के बारे में जानकारी देंगे तथा समय पर टीबी रोगी की सूचना देने के लिए संवेदीकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed