फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trying to raise Ansnkarion

अनशनकारियों को उठाने की कोशिश

Thu, 25 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trying to raise Ansnkarion
बिजनौर में वासु के परिजन से उलझते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में अगवा वासु के परिजनों और बिरादरी के लोगों को बुधवार की रात अफसरों के साथ पुलिस ने अनशन स्थल से जबरन उठाने की कोशिश की। हालांकि कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार को होने वाला प्रदर्शन अफसरों के कहने पर जरूर स्थगित कर दिया गया है। वासु के अब तक बरामद न होने से पुलिस महकमे में खलबली मची है। 
विज्ञापन


अगवा वासु का 45 दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। वासु के परिजन कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं, तो बिरादरी के लोग धरना दिए हैं। बुधवार की रात तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा अपनी टीम व बढ़ापुर के थाना प्रभारी अजय गौतम को साथ लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। वासु के परिजन व धरना दे रहे लोगों को वहां से उठाने की कोशिश की, पर इसमें कामयाब नहीं हुई। बाद में उनसे बातचीत करके लौट आए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वासु के परिजनों का सातवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। बिरादरी के लोग धरने पर डटे रहे। भुईयार समाज के लोगों ने वासु के समर्थन में शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शन को एसपी उमेश श्रीवास्तव के अनुरोध पर स्थगित कर दिया है। अब यह प्रदर्शन शुक्रवार को नहीं होगा। पुलिस वासु को बरामद करने के लिए कई लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने में       जुटी है।  उधर, धरनास्थल पर भुईयार समाज के वरिष्ठ नेता ठेकेदार मेहर सिंह, देवानंद, के पी सिंह, मानसिंह, मनुज भुइयार, तेजपाल सिंह, देशराज एडवोकेट सहित कई व्यक्ति बैठे रहे। उधर, अपना दल ने प्रशासन से अपहृत छात्र वासु की बरामदगी की मांग करते हुए परिवार के साथ होने का वादा किया।  वहीं अखिल भारतीय मानवाधिकार निगरानी समिति ने वासु की बरामदगी को समर्थन किया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed