{"_id":"5a78a10c4f1c1b4e588b6f36","slug":"trying-to-grab-no-vending-zones-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-वेंडिंग जोन कब्जाने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो-वेंडिंग जोन कब्जाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका की जमीन पर जमा अधिवक्ताओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में कुछ वकीलों ने जजी के बाहर नो-वेंडिंग जोन में कराई बैरीकेडिंग के भीतर जबरन अपने बस्ते डालने की कोशिश की। वकीलों ने बस्ते की जगह घेरने के लिए जजी की दीवार पर अपना नाम तक लिख डाले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस्ते डालने की कोशिश कर रहे अधिवक्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
बिजनौर शहर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के दौरान एसपी प्रभाकर चौधरी ने जजी के आसपास सड़क किनारे लग रहे फलों व अन्य सामान के ठेलों को हटवा दिया था। पुलिस ने सभी ठेले वालों को यहां से खदेड़ दिया था। दोबारा वहां किसी को ठेले नहीं लगाने दिए। मंडावर रोड पर जजी के बाहर ठेले लगाने वाली जगह पर बैरीकेडिंग करा दी गई। यह इलाका नो-वेंडिंग जोन घोषित है। इस इलाके में ठेले लगाने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई।
सोमवार को कई अधिवक्ता जजी के बाहर ठेले लगाने वाले जगह पर पहुंचे तथा वहां अपने बस्ते डालने की कोशिश की। जजी की बाहरी दीवार पर अपने नाम लिखने शुरू कर दिए। यह सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा बस्ता डालने की कोशिश करने वाले अधिवक्ताओं को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा रहा। वहां पुलिस तैनात कर दी। किसी को भी इलाके में जाने की इजाजत नहीं दी। शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा के मुताबिक किसी को भी बस्ते नहीं डालने दिए जाएगा।
विज्ञापन
धोखाधड़ी में प्रबंधक सहित चार पर रिपोर्ट
हल्दौर। प्रभारी एसओ मेघराज सिंह के अनुसार गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी डॉ. ममता कपूर पत्नी दीपक कपूर ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह श्रीराम कॉलेज हल्दौर में पार्टनर हैं। प्रवीण कुमार गंभीर कॉलेज के प्रबंधक हैं। आरोप लगाया कि प्रबंधक व दूसरे पार्टनरों ने बिना उन्हें जानकारी दिए फर्जी चेक से स्कूल के खाते 71 हजार रुपये निकाल लिए। इन लोगों ने स्कूल के नाम से दूसरा खाता भी बैंक में खुलवा लिया तथा उसमें फीस आदि के जमा हुए लाखों रुपये हड़प लिए। ममता कपूर का कहना है कि पैसे का सारा लेन देन सोसायटी के खाते से ही होना चाहिए था। जब उन्होंने प्रबंधक व बाकी लोगों से जानकारी मांगी तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और जान से मारने की धमकी दी। ममता कपूर ने कॉलेज प्रबंधक प्रवीण गंभीर, अर्जुन कुमार, मोहिनी व मेघा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दीवार पर लिखे नाम पुतवाए
वकीलों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने जजी की बाहरी दीवार पर लिखे वकीलों के नाम को पुतवाना शुरू कर दिया। जजी के गेट से दीवार पर नाम को पुतवाने का काम तेजी के साथ चल रहा था। कई मजदूर इस काम में जुटे थे। शाम तक मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।