{"_id":"587d06324f1c1b3603eff2e0","slug":"try-to-strike-a-balance","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलन बनाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतुलन बनाने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर जिले में भाजपा ने जिले की सातों विधानसभा सीटों पर सोची समझी रणनीति के तहत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकटों के बंटवारे में जातीय समीरण को साधने की पूरी कोशिश की गई है। भाजपा ने हर जाति को खुश रखने का पूरा ख्याल रखा है।
भाजपा ने बिजनौर सीट से भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सूची चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। सूची चौधरी के ससुर राजेंद्र चौधरी को भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में बिजनौर सीट से प्रत्याशी बनाया था। ऐन वक्त पर राजेंद्र सिंह का टिकट काटकर बिजनौर के विधायक भारतेंद्र सिंह को दे दिया गया, तभी से यह परिवार विधानसभा का टिकट पाने की जुगत में लगा था। ऐश्वर्य चौधरी पेद़्दा कांड में जेल में बंद हैं। टिकट ऐश्वर्य चौधरी को देने की बात चल रही थी। ऐश्वर्य के जेल से बाहर न आने पर उनके पिता राजेंद्र चौधरी को टिकट देने की कई दिन से चर्चा चल रही थी। अब यह टिकट ऐश्वर्य चौधरी की पत्नी सूची चौधरी को दे दिया गया है। चांदपुर सीट से कमलेश सैनी को चुनाव मैदान में उतारा गया है। कमलेश सैनी भाजपा व संघ से जुड़े हुए हैं।