फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trupti Rajput got the certificate of victory

तृप्ति राजपूत को मिला जीता का प्रमाणपत्र

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Trupti Rajput got the certificate of victory
नगीना। कोतवाली ब्लाक प्रमुख के पद पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली भाजपा नेता ठाकुर विकास राजपूत की पत्नी तृप्ति राजपूत को जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने हाथों से जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

कोतवाली ब्लाक प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान ब्लाक प्रमुख तृप्ति राजपूत पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें पार्टी का समर्थित उम्मीदवार घोषित किया था। तृप्ति राजपूत के पति ठाकुर विकास राजपूत टिकट मिलने से काफी पहले ही बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में करने के काम में पूरी तरह लग गए थे। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन तृप्ति राजपूत के सामने पर्चा दाखिल करने वाले पंकज अग्रवाल द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के बाद तृप्ति राजपूत निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हो गई थी। तृप्ति राजपूत लगातार दूसरी बार ब्लॉक कोतवाली प्रमुख बनने में कामयाब हुई। शनिवार की शाम जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने तृप्ति राजपूत को ब्लॉक कोतवाली प्रमुख जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। शनिवार को प्रमाण पत्र लेकर घर पहुंचने के बाद ठाकुर विकास राजपूत ने अपने हाथों से अपनी पत्नी व नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तृप्ति राजपूत को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर ठाकुर विकास राजपूत के पिता ठाकुर राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed