फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck collided with several vehicles, killed one

ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक मरा

Sat, 11 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Truck collided with several vehicles, killed one
क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में  बेकाबू ट्रक ने टक्कर मारकर दो बाइकों सहित चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर लगने के दौरान भगदड़ मच गई। दो महिलाओं सहित छह दर्जन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

एक बाइक सवार युवक व अफजलगढ़ शुगर मिल के चीफ मैनेजर भी बाल बाल बच गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक गंभीर घायल को बिजनौर रेफर किया गया। जहां उसकी एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। ट्रक को एजेंसी चौराहे पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

नहटौर-धामपुर मार्ग पर जेवीएम इंटर कॉलेज के सामने बेकाबू ट्रक ने दो बाइक, एक थ्री व्हीलर व अफजलगढ़ शुगर मिल के चीफ जनरल मैनेजर की गाड़ी को रौंद डाला। सबसे पहले बेकाबू ट्रक ने कोतवाली देहात के बाईक सवार मंजूर अहमद को टक्कर मार दी। जिसमें मंजूर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद बिजनौर कंभौर निवासी शोभित कुमार की बाइक में टक्कर मार दी। शोभित ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक ने सामने से आ रहें थ्री व्हीलर को चपेट में ले लिया। थ्री व्हीलर सड़क पर पलट गया। चालक गांव जरीफपुर निवासी अशोक कुमार थ्री व्हीलर में बैठें कागपुर निवासी यासीन, बच्चेवाला निवासी मिथलेश, नकीबपुर निवासी बीना देवी घायल हो गई। थ्री व्हीलर में टक्कर मारने के बाद ट्रक ने अफजलगढ़ द्वारिकेश शुगर मिल के जनरल चीफ मैनेजर एसपी सिंह की गाड़ी में टक्कर मार दी। एसपी सिंह बाल बाल बच गए। बेकाबू ट्रक को देखकर अफरा तफरी मच गई। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मंजूर अहमद को बिजनौर रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने गंभीर हालत में मंजूर अहमद को बिजनौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बेकाबू ट्रक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि फरार ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं नगीना में नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम तुख्मापुर हरवंश निवासी हसीनुद्दीन अपनी मोपेड से नगीना आ रहा था जब वह कोतवाली-नगीना रोड स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के सामने पहुंचा तो पीछे की ओर से आ रही एक डीसीएम गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर में गहरा घाव होने पर नगीना सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed