फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck and pickup overturned in roadside pit after collision and six people injured in Bijnor

Bijnor: टक्कर के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलटे ट्रक और पिकअप, मची चीख-पुकार, छह लोग हुए घायल

Tue, 06 Feb 2024 08:57 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 08:57 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में टक्कर लगने के बाद ट्रक और पिकअप गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Truck and pickup overturned in roadside pit after collision and six people injured in Bijnor
बिजनौर में टक्कर के बाद ट्रक और पिकअप गाड़ी पलटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना में पिकअप व ट्रक की टक्कर से दो वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। इस घटना में महिंद्रा पिकअप में बैठकर भात देने जा रहे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मंगलवार की रात्रि करीब 7:30 बजे नगर के मोहल्ला शाहजीर निवासी शहजाद अपने भांजे की शादी में करीब 10-12 भातियों को महिंद्रा पिकअप गाड़ी से बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामगढ़ निवासी अपने बहनोई मोहम्मद अहसान के घर भात देने जा रहा था।

विज्ञापन

बताया गया कि जब उनकी महिंद्रा पिकअप गांव काजीवाला से आगे चौराहे पर पहुंची तो पीछे से आ रहे खाली ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गए। घटना में पिकअप में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे नगीना थाना प्रभारी सुनील कुमार ने सभी घायल लोगों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से गंभीर रूप से घायल नगर के मोहल्ला शाहजहीर निवासी जीशान (35), बहाजुद्दीन (45) पुत्रगण कयामुद्दीन को चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: कातिल मामा का कबूलनामा: कई बार मना किया लेकिन नहीं मानी, परिवार की बदनामी हो रही थी, मार दिया

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: बरनावा मे दरगाह नहीं लाक्षागृह: सर्वेक्षण में महाभारत काल के साक्ष्य मिले, राजस्व रिकॉर्ड में भी दर्ज है स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed