फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trouble rains with strong wind

तेज हवा के साथ आफत बनकर बरसी बारिश

Sat, 07 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Trouble rains with strong wind
तेज हवा के साथ आफत बनी बारिश
विज्ञापन

बिजनौर। बारिश और हवा के तेज झोंकें खेतों पर आफत बनकर बरसे हैं। जिले में गेहूं की बुवाई करीब 15 दिन के लिए ठप हो गई है। गेहूं गिरने से फसल का उत्पादन करीब दस से 15 प्रतिशत तक कम होगा। बारिश से जिले भर में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही। अभी और बारिश की संभावना से किसान परेशान हैं। अगर और बारिश होती है तो गन्ने की बुवाई और लेट होती जाएगी। जिले भर में 35 एमएम बारिश हुई।
बृहस्पतिवार रात करीब 12.30 बजे हवा के तेज झोंकों के साथ बारिश पड़नी शुरू हो गई। बारिश दिन में करीब एक बजे तक पड़ी। बारिश ने पहले से परेशान किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मार्च की शुरुआत से ही किसान गन्ने की बुवाई शुरू कर देते हैं। जिन किसानों ने एक सप्ताह के अंदर ही गन्ना बो दिया था, उनके खेत में गन्ने का जमाव पानी भरने से बहुत खराब होगा। काफी किसानों ने गन्ना बोने के लिए खेत तैयार कर रखे थे, उनके खेतों में गन्ने की बुवाई करीब 15 दिन लेट होगी। खेत तैयार करने के लिए किसानों को फिर से जुताई में पैसा लगाना होगा। आमतौर पर हवा की गति दो से तीन किमी प्रति घंटा रहती है। बारिश के दौरान हवा की गति 20 किमी प्रति घंटा तक रही। बारिश की वजह से जिले भर में गेहूं की फसल बुरी तरह गिर गई है। जिन खेतों में बाली आ गई है, उनके लिए बारिश बहुत नुकसानदायक साबित होगी। फसल का उत्पादन करीब दस से 15 प्रतिशत तक गिर जाएगा। बारिश से सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि बारिश के दौरान ओलावृष्टि नहीं हुई। उधर, जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा के अनुसार गेहूं की फसल को बारिश से नहीं हवा से नुकसान हुआ है। जिन खेतों में गेहूं में बाली निकल आई थी उनका दाना गिरने की वजह से पतला रह जाएगा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप
बारिश की वजह से बुखारा के दो व आवास विकास का एक फीडर तकनीकी खराबी से ठप हो गए। इन फीडरों के उपभोक्ताओं को दिन में नाममात्र की बिजली दी गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम की फसल को फायदा
बारिश से गन्ने की बुवाई भले ही प्रभावित हुई हो लेकिन आम की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है। बारिश से पेड़ों की धुलाई हो गई है।
मौसम को देखकर करें बुवाई
नगीना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा.डीपी सिंह के अनुसार बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। गन्ने की बुवाई ठप हुई है और गन्ने का उत्पादन कम होगा। किसान मौसम को देखकर गन्ने की बुवाई करें।

बिजनौर में बारिश में भीगती युवती।

बिजनौर में बारिश में भीगती युवती।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मंडावर क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से गिरी गेंहू की फसल।

बिजनौर में मंडावर क्षेत्र में बारिश और तेज हवा से गिरी गेंहू की फसल।- फोटो : BIJNOR

चंदक क्षेत्र के गांव कबूलपुर में बारिश से गिरी मकान की छत।

चंदक क्षेत्र के गांव कबूलपुर में बारिश से गिरी मकान की छत।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed