{"_id":"57bc9fe94f1c1b2926d4ff92","slug":"tricolor-trip-full-of-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा से भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा से भरा जोश
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के धामपुर में भाजपा की ओर से 15 अगस्त से जिले में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का मंगलवार को मिशन 2017 की सफलता के संकल्प के साथ समापन हो गया। इससे पहले भाजपाइयों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली।
मंगलवार को नहटौर मार्ग पर सुमंगलम हाउस में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले भर में भाजपाइयों की ओर से निकाली जा रही तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. यशवंत सिंह ने कहा कि पार्टी की ओर से निकली इस तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं ने गांवों में जमकर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारा एक-एक कार्यकर्ता बूथों तक पर जाकर वहां के लोगों से मिला है और उन्हें भाजपा व मोदी की नीतियों से अवगत कराने के बाद मिशन 2017 की सफलता में योगदान करने का संकल्प दिलाया है।
पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की सफलता के भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने को समर्पित कर देता है। बिजनौर की सभी आठों सीटों को जीताकर विधायक बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को हमें कैसे प्राप्त करना है। सफलता के लिए अभी से जुटना है। पूर्व विधायक डा. इंद्रदेव सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव की सराहना की। पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, नगीना क्षेत्र के पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह, प्रेमचंद छाछर, राजेंद्र कात्यायन, राकेश चौधरी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, हेमराज सिंह, प्रमोद राठी, पुष्पेंद्र, दीप सौरभ, हरकेश रहे। संचालन डा. रश्मि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
इससे पहले, भाजपाइयों ने पालिका स्थित पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह के आवास से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगा पालिका को गुंजायमान कर दिया। यात्रा में महेंद्र धनौरिया, राजू गुप्ता, निखिल छाबड़ा, उदित जैन, रवि चौधरी, विनीत कौशिक, गौरव पोशवाल, आशीष अग्रवाल रहे।
उधर, नहटौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चामुंडा देवी मंदिर पर एकत्र हुए। बाइकों से नगर में रैली निकाल कर राष्ट्रीय महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की 70 योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा का लोगों ने स्वागत भी किया। इस मौके पर अनूप वाल्मीकि, डॉ. रचनापाल, प्रेमचंद छाछर, महावीर सैनी, अंकुश अग्रवाल, अरविंद जोशी, सिद्वांत जैन, आशु कौशिक, लवली त्यागी, अशित त्यागी, मुकेंद्र त्यागी, करन सैनी, सुनील सैनी, लोकेंद्र चौधरी, धन्नजय चौधरी आदि ने भाग लिया।