{"_id":"5f9081e58ebc3e9b8a15a5ad","slug":"tributes-paid-to-the-martyred-policemen-bijnor-news-mrt5073245148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को याद कर दी गई श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को याद कर दी गई श्रद्घांजलि
विज्ञापन
बिजनौर में शहीद पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रृद्धांजलि देते एसपी डा.धर्मवीर ?
- फोटो : BIJNOR
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
बिजनौर। पुलिस लाइन में शहीद पुलिस स्मृति दिवस पर हुए कार्यक्रम में शहीद हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को याद करके दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । एसपी ने कहा कि शहीदों के इस बलिदान को कभी भी नहीं भुला सकते।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि 21 अक्तूबर को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित क्षेत्र की बर्फीली चोटियों पर सीआरपीएफ के दस जवान भारत चीन सीमा पर गश्त के दौरान निकले थे। घात लगाए बैठे चीन के सैनिकों ने अचानक राइफल व मोर्टार से हमला कर दिया था। दस जवानों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उनकी शहादत पर हर साल 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष सूबे में नौ पुलिस कर्मी भी शहीद हुए हैं। सभी को कार्यक्रम के दौरान भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शहीद जवान स्मारक पर शहीद पुलिस वालों को पुष्प चढ़ाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान परेड कर शहीदों को सलामी भी दी गई। इस दौरान एसपी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

बिजनौर में शहीद पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देते पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन