फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Trees fell at many places in the storm, power supply stalled

Bijnor News: धामपुर - आंधी में कई स्थानों पर गिरे पेड़, बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Trees fell at many places in the storm, power supply stalled
कालागढ़ की केंद्रीय कॉलोनी में एक मकान पर गिरा विशालकाय वृक्ष।
- सड़कों पर पेड़ गिरने से आवागमन रहा बाधित, बूंदाबांदी ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

धामपुर/शेरकोट/कालागढ़। क्षेत्र में बुधवार देर रात आई आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए जिससे मार्ग बाधित हो गए। कई स्थानों पर बिजली के तारों व खंभों के टूटकर गिरने से बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली आपूर्ति गुल होने से लोगों को भारी परेशानी हुई।

नूरपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। बिजली के खंभों और तारों के टूटने से रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। शेरकोट, हरेवली में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के साथ बारिश से मौसम ठंडा हो गया। कालागढ़ में भी बुधवार रात तेज हवा ने जनजीवन पर असर डाला। जगह-जगह पेड़ टूट कर गिर गए। केंद्रीय कॉलोनी में एक विशालकाय वृक्ष मकान के ऊपर गिर गया। हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। अफजलगढ़ मार्ग पर जगह-जगह पेड़ टूट कर गिरे। बिजली के तारों के टूटने से लोगों को भारी परेशानी हुई। बारिश से मौसम के मिजाज में बदलाव आया। लोगों ने उमस से राहत पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed