हनुमान जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान
नूरपुर। परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री अशोक कटारिया ने गांव धारुपुर में चल रही रामलीला का सोमवार रात फीता काटकर शुभारंभ किया।
सोमवार रात गांव धारुपुर पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने रामलीला के मंच पर चढ़ते ही हनुमानजी का किरदार निभा रहे कलाकार के चरण स्पर्श किए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे हनुमान के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारे। कहा कि उन्होंने काफी रामलीलाओं का मंचन देखा है, लेकिन यहां जैसे लगन व भक्तिभाव से अभिनय वाले कलाकार नहीं देखे। उन्होंने अपने बचपन के दिनों से अब तक देखी इस रामलीला के अनुभव साझा किए व कई पुराने कलाकारों पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, नागेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, रामपाल सिंह, यशपाल सिंह, बलचरण सिंह आदि को आस्था व सहयोगी के रूप में मंच पर देख प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने श्री आदर्श रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये दान दिए। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी आदि उपस्थित रहे।