फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transit fee is doubled

अभिवहन शुल्क हुआ दोगुना

Mon, 06 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
भागूवाला में वन संरक्षक मुरादाबाद ने उत्तराखंड की नदियों से खनन सामग्री लेकर गुजरने वाले खनन वाहनों से अभिवहन वसूली के लिए टीम गठित की है। वसूली टीम में मुरादाबाद और अमरोहा के वन कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

वन विभाग की भागूवाला चेकपोस्ट पर मुरादाबाद और अमरोहा के वन कर्मियों द्वारा खनन वाहनों से अभिवहन शुल्क वसूली शुरू की गई है। चेकपोस्ट         प्रभारी वीके यादव ने बताया कि उत्तराखंड की कोटावाली, रवासन आदि नदियों से रेत, बजरी और बोल्डर लेकर वाया नजीबाबाद कोटद्वार जाने वाले खनन वाहनों से भागूवाला चेकपोस्ट पर अभिवहन शुल्क वसूलने का अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

वन संरक्षक मुरादाबाद आरपी वर्मा ने मुरादाबाद और अमरोहा के वन कर्मियों की अभिवहन शुल्क वसूलने के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया है। दोनों जनपदों की टीमें चार-चार दिन भागूवाला चेकपोस्ट पर ड्यूटी देकर अभिवहन शुल्क वसूलेंगे। वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र मलिक ने अभिवहन शुल्क वसूली के उच्चाधिकारियों के दबाव के चलते अभिवहन शुल्क वसूली को बढ़ाने के लिए बाहरी टीम की मांग की थी। भागूवाला चेकपोस्ट  पर वर्तमान में दर्जनों खनन वाहनों से औसतन लगभग 2 लाख       रुपये खनिज संपदा पर अभिवहन शुल्क वसूला जा रहा है। जब कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्रीय वन कर्मी आधा अभिवहन शुल्क भी वसूल नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed