फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transformers blazing with load, more than 12 transformers blowing every day

Bijnor News: लोड से धधक रहे ट्रांसफार्मर, रोजाना 12 से ज्यादा फुंक रहे

Thu, 23 May 2024 03:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Transformers blazing with load, more than 12 transformers blowing every day
धामपुर में भीषण गरमी के चलते खराब बिजली के ट्रांसफार्मर को ठीक करते कर्मी। स्त्रोत विद्वुत निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ रही है। बिजली की खपत और मांग में अंतर आने से बिजली आपूर्ति के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या तेजी से बढ़ने लगी है। लोड अधिक होने व भीषण गर्मी से बिजली ट्रांसफार्मर भी धधक रहे हैं। अब वर्कशाप में 12 से 15 फुंके हुए ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए आ रहे हैं।
बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विद्युत निगम की ओर से शहरों में बिजली लाइन के जर्जर तार बदलने, एबीसी केबल डालने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि चल रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य हो रहा है। परंतु गर्मी में पारा बढ़ते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ाने लगती है।
विज्ञापन

जैसे जैसे मौसम में तापमान बढ़कर 40 डिग्री से ऊपर हो रहा है, वैसे वैसे बिजली लोड बढ़ रहा है। बिजली लोड बढ़ने से शहर और ग्रामीण अंचल में आबादी वाले, निजी नलकूपों के ट्रांसफार्मर ज्यादा फुंक रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले माह छह से सात ट्रांसफार्मर फुंक रहे थे, वहीं मई माह में संख्या 12 से 15 ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग को आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीस हजार मेगावाट से ज्यादा की डिमांड
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ी है। जिले में करीब 27 हजार मेगावाट मांग रहती है, लेकिन अब तीस हजार मेगावाट से ज्यादा हो रही है। इस कारण लो-वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार 440 वोल्टेज की लाइन में 200 से 205 वोल्टेज पहुंच रहे हैं।


मौके पर जाकर भी कर रहे रिपेयरिंग
एमडी के निर्देश पर ट्रांसफार्मरों की निगरानी लगातार की जा रही है। रात में स्टाफ क्षेत्र में सक्रिय रहता है। ट्रांसफार्मरों में तेल आदि की जरूरत को मौके पर सही किया जा रहा है। - अजय कुमार कैम, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed