{"_id":"588b990b4f1c1b9e7dcf5dbe","slug":"trane-raised-patriotic-resonance-in-the-entire-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे जनपद में गूंज उठे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे जनपद में गूंज उठे देशभक्ति के तराने
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सवेरे प्रभात फेरी निकाली। राजकीय कार्यालय और स्कूल कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन बिजनौर में हुआ। मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक ओंकार सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में भव्य परेड का आयोजन किया गया। जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले अधीनस्थ/कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय से सम्मान के लिए नामित किया। इसके अनुपालन में मुख्य अतिथि ने निरीक्षक प्रेमवीर राणा को उत्कृृष्ट सेवा, आरक्षी कैलाशी को सराहनीय सेवा और कांस्टेबिल ताराचन्द को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। परेड के समापन के पश्चात जनपद बिजनौर के विद्यालयों के बच्चों की ओर से देशभक्ति कार्यक्रमों/संगीत आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के बाद मुख्य अतिथि ने सभी को सम्मानित किया।
डीएम जगतराज ने कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। झंडा रोहण के बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाये। डीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसामान्य से आह्वान किया कि आगामी 15 फरवरी को अपने मताधिकार का निश्चित रूप से प्रयोग करें। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया और बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन उमाकांत शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
गणतंत्रता दिवस के मौके पर शैक्षिक संस्थाओं की ओर से नगर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता, साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने के लिए रैली निकाली गयी। दोपहर 12 बजे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मदन सिंह की ओर से कुष्ठ आश्रम में और अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किये गये।डीएम ने जगतराज की ओर से नेहरू स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, पुलिस ,होमगार्डस और एनएसएस के छात्रों की ओर से रूट मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय और पूरे जिले में शासकीय, अशासकीय स्तर पर गणतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डेफोडियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापिका वंदिता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। वहीं नींदडू़ । राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रता दिवस के अवसर पर मोहल्ला शेखान में स्थित बालिकाओं की दीनी दर्सगाह मदरसा इस्लामिया हबीबिया में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं के अलावा शहर इमाम काजी नूर अहमद नूर, मोलवी मोहम्मद शाहिद, इबादुर्रहमान, तौफीक अहमद, मसूद अहमद तथा शफक्कत अली आदि मौजूद रहे। अन्य शिक्षण संस्थाओं में भी तिरंगा झंडा फहराया गया।
वहीं बिजनौर में ही गणतंत्र दिवस युवाओं ने भारी उमंग के साथ अपने अंदाज में मनाया। युवाओं में भारी क्रेज दिखाई दिया। हाथों में तिरंगे लिए दिन भर वाहनों पर घूमते रहे। कई युवाओं के चेहरों पर भी तिरंगा बना था। नगर में कई प्रतिष्ठान गुब्बारों से सजे संवरे दिखाई दिए। इस बार 68 वां गणतंत्र दिवस पर नगर में युवाओं ने तिरंगे लेकर अनोखे अंदाज में मनाया। सुबह से ही युवा बाइकों पर सवार हो कर नगर की सड़कों पर इधर से उधर चक्कर लगाते रहे। स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह रहा। छात्र-छात्राएं भी चेहरों पर तिरंगा बना कर स्कूटी व बाइक से नगर की सड़कों पर घूमते नजर आए। हाथों में लिए तिरंगें को लहरा कर देशभक्ति के तराने भी गुनगुनाते दिखाई दिए। छात्र-छात्राएं अपनी अपनी टोलियों के साथ मस्ती में झूमते दिखे। सरकारी कार्यालयों को सजाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। नगर के अनेक वाहनों पर तिरंगे सजे दिखाई दिए। छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में भी तिरंगा रहा और गणतंत्र दिवस से जुड़े नारे नगर की गलियों में गूंजते रहे। वहीं धामपुर में धामपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुुगर मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप शर्मा ने ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर श्रमिकों , कर्मचारियों को विधान सभा चुनाव में सभी से मतदान करने का संकल्प दिलाया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इस मौके पर चीनी मिल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों ,कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। योगेंद्र सिंह , मनोज कुमार , ओमवीर सिंह, निष्काम गुप्ता , महीपाल सिंह, अनुज शर्मा , विकास अग्रवाल , नरेश कुमार, सुधीर कुमार ,अमित शर्मा , गौतम, लायक राम, डीएस रेड्डी, लवकुश चौहान , योगेन्द्र सिंह , आनंद प्रकाश मिश्रा , रवि प्रकाश , चंद्र प्रकाश, कुलदीप शर्मा , आजाद सिंह आदि को सम्मानित किया । संचालन अरुण शर्मा ने किया।
नहटौर ब्लाक के गांव भवानीपुर तरकौला के प्राइमरी स्कूल में प्रधान कंचन देवी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कालागढ़ में68 वें गणतंत्र दिवस पर रामगंगा बांध परियोजना के मुख्यालय पर रामलीला मैदान में अधीक्षण अभियंता अशोक राणा, थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष विजय सिंह, भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटर कालेज में टिहरी से आए फादर फ्रांसिस, स्टेट बैंक में प्रबंधक निरूपम शर्मा, इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा और प्रबंधक प्रीतम सिंह रौतेला, पीएचसी में चिकित्साधिकारी डा. जुनैद आलम सिददीकी ने ध्वजारोहण किया।अफजलगढ़। पीएनबी में प्रबंधक रमेश सोनकुसले, स्टेट बैंक में हरीश कुमार, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में धर्मपाल सिंह, सहकारी बैंक में योगेंद्र पाल सिंह, किसान सेवा सहकारी समिती कासमपुरगढ़ी में गुरविंदर सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में रीता देवी, पुलिस स्टेशन में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सीएचसी में चिकित्सक राजीव चौहान, खंड विकास कार्यालय में बीडीओ रोहिताश सिंह, प्राथमिक स्कूल अफजलगढ़ में सोमती देवी, सीओ कार्यालय में यशपाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर में महेंद्र मान सिंह शेखावत ने ध्वजा रोहण किया।